Delhi: बदलने वाला है मौसम का मिजाज,जानिए कब होगी बारिश

दिल्ली में कड़ाके की ठंड भी दस्तक दे रही है और कई जगहों पर इससे बचने के लिए रात के वक्त और सुबह के समय अलाव का सहारा लिया जा रहा है.

1011

दिल्ली में पिछले करीब एक महीने से लगातार हवा की क्वालिटी में गिरावट देखी जा रही है।एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात की जाए तो यहां पर इसका स्तर 400 है।प्रदूषण की वजह से दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं।

 मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिम भारत का मौसम जल्द ही बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 24-25 नवंबर से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।कईं जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 24-25 नवंबर को दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें – Chief Minister धामी ने की सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात, रेस्क्यू के बारे में दी जानकारी –

इन जगह पर भारी बारिश
दिल्ली में ठंड भी दस्तक दे रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। वहीं दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.