Delhi- NCR: बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड, प्रदूषण होगा कम, जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली में अगले छह दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

964

दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 21 नवंबर से तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवा से वायु प्रदूषण से दिल्ली और एनसीआर के लोगों को राहत मिल सकती हैं। वायु की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हल्की व मध्यम बारिश की भी संभावना है।

 दिल्ली में हवा की गुणवत्ता कुछ सुधार हुआ है। एक्यूआई गुरुगुग्राम में 242, गाजियाबाद में 275, नोएडा में 252, ग्रेटर नोएडा में 232 और फरीदाबाद में 318 रहा है।

मौसम विभाग के अनूसार, दिल्ली-एनसीआर इलाके में 21 नवंबर के बाद 25 नवंबर तक आसमान में छिटपुट बादल दिख सकते हैं। इससे दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें – मुंबई मेट्रो निर्माण स्थल के पास सूटकेस में मिला महिला का शव – 

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड़
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है, दिल्ली-एनसीआर के निवासियों से आग्रह किया गया है कि वे सर्दी शुरू होते ही तापमान में आसन्न गिरावट के लिए तैयार रहें,आने वाले दिनों में काफी गिरावट आएगी। सर्दी का प्रकोप बढ़ने की उम्मीद है जिससे पारे के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे ठंडे दिनों और रातों के लिए तैयार रहें, क्योंकि सुबह में ठंड पड़ने की संभावना है। बुजुर्गों और छोटे बच्चों जैसे कमजोर व्यक्तियों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें – मुंबई मेट्रो निर्माण स्थल के पास सूटकेस में मिला महिला का शव –

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में मौसम और भी ठंडा होने वाला है। सोमवार, 20 नवंबर 2023 से दिल्ली में तापमान कुछ डिग्री तक गिर सकता है। यह भी अनुमान लगाया गया है कि इस सप्ताह के अंत तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। सोमवार से बुधवार तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।नई दिल्ली में अगले छह दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.