कोरोना से हाहाकार… मुंबई में लॉकडाउन की राह, पुणे में नो एंट्री

97

मुंबई में कोरोना ने नई उंचाई को छू लिया है। जिस गति से संक्रमण बढ़ रहा है, उसके अनुसार मुंबई के लोग यदि नहीं जागे तो लॉकडाउन अटल है। मंगलवार को मुंबई में नए संक्रमितों की संख्या 10,860 पर पहुंच गई। इसके पहले दिन नए 8,082 संक्रमित पाए गए थे।

आंकड़े डरा रहे… सुधरो, संभलो और दिशानिर्देश का पालन करो
मंगलवार को ओवरऑल रिकवरी रेट 92 प्रतिशत पर आ गया, जो एक दिन पहले सोमवार को 93 प्रतिशत था। इसी प्रकार कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 47,476 हो गई, जो सोमवार को 37,274 थी। इसी प्रकार डबलिंग रेट भी मंगलवार को 110 दिन पर आ गया जो एक दिन पहले 138 दिन था। इसी प्रकार ग्रोथ रेट 28 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच 0.63 प्रतिशत हो गया, जो 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच 0.50 प्रतिशत था।

महापौर की अपील
मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने शहर में लॉकडाउन को लेकर स्पष्ट किया था कि, प्रशासन 20 हजार संक्रमित प्रतिदिन पहुंचने तक इंतजार करेगा। यदि दैनंदिन आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंचता है तो प्रशासन मुंबई में लॉकडाउन लगाने पर विचार करेगा। इसके लिए महापौर ने अपील की है कि लोग भीड़ से बचें, कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें।

पुणे में शैक्षणिक संस्थान बंद

  • पुणे में कक्षा 1ली से 8वीं तक स्कूल को 30 जनवरी तक बंद कर दिया गया
  • 9वीं और 10वीं की कक्षाएं ऑफलाइन पद्धति से
  • नो वैक्सिन, नो एंट्री – पुणे के सभी मॉल, निजी व सरकारी कार्यालयों में टीके की दोनों डोज लेनेवालों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
  • सार्वजनिक वाहन में यात्रा के लिए टीकाकरण होना अनिवार्य
  • मास्क न लगाने पर दंड

राज्य में भी स्थिति गंभीर
महाराष्ट्र में मंगलवार के दिन 18 हजार 466 नए संक्रमित पाए गए हैं। 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अच्छी बात यह है कि 4 हजार 558 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या 66 हजार 308 तक पहुंच गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.