साउथ अफ्रीका से दिल्ली होते हुए मुंबई लौटा युवक ओमिक्रोन संक्रमित है? जानें, इस खबर में

साउथ अफ्रीका में कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट पाए जाने के बाद भारतीय हवाई अड्डे पर बरती जा रही एहतियात की पोल खुल गई है।

81

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। राज्य में मुंबई के पास स्थित डोंबिवली का साउथ अफ्रीका से लौटा एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह साउथ अफ्रीका से दिल्ली होते हुए यहां लौटा था। 28 नवबंर को कराए गए टेस्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया।

फिलहाल प्रशासन ने उसे क्वारंटाइन कर उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है। इस जांच में यह पता लग पाएगा कि वह ओमिक्रोन वायरस से संक्रमित है या कोरोना के अन्य वेरिएंट से ग्रसित है। मिली जानकारी के अनुसार युवक 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका से दिल्ली पहुंचने के बाद फ्लाइट से मुंबई आया था। वहां से वह डोंबिवली में अपने घर आया था।

पूरा परिवार क्वारंटाइन
कल्याण-डोंबिवली महा नगरपालिका की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रतिभा पाटील ने युृवक को पूरी तरह सामान्य बताया है। उन्होंने बताया कि युवक के संपर्क में आए उसके भाई का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है। वह संक्रमित नहीं है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट जल्द की कराया जाएगा। हालांकि उन्हें युवक का टेस्ट पॉजिटिव आने के बााद से ही क्वारंटाइन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः कितना खतरनाक है, कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन? आईसीएमआर ने बताया

वृद्धाश्रम के 62 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप
बता दें कि डोंबिवली के पास स्थित ठाणे में एक वृद्धाश्रम में 62 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। इस वृद्धाश्रम का नाम मातोश्री है। यह भिवंडी के खाडावली में स्थित है। संक्रमित लोगों में 55 इस आश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक हैं, जबकि 7 वहां काम करने वाले कर्मचारी हैं। 28 नवंबर की रात संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें ठाणे सिविक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी कोरोना के दोनों डोज ले चुके हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.