सरकार लाएगी नई हॉकर पॉलिसी? पूर्व पुलिस अधिकारी ने सुझाया यह विकल्प

पूर्व पुलिस अधिकारी और एड. विश्वास कश्यप का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कश्यप ने कहा है कि संविधान के मुताबिक सभी को आजीविका का अधिकार है।

142

मुंबई में फेरीवालों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चूंकि ज्यादातर फेरीवाले दूसरे प्रदेश से आए हुए हैं, इसलिए महाराष्ट्र सरकार को लगता है कि इनकी वजह से तमाम तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। फिलहाल ठाणे और मुंबई की कुछ जगहों पर फेरीवालों के हमले के कारण सरकार की चिंता ज्यादा बढ़ गई है। इस कारण वह फेरीवालों पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने इस समस्या के समाधान के लिए नया विकल्प सुझाया है।

पूर्व पुलिस अधिकारी और एड. विश्वास कश्यप ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फेरीवालों की समस्या के समाधान के लिए एक विकल्प दिया है। उन्होंने कहा है, ‘सरकार अब तक कई बार ‘हॉकर पॉलिसी’ का ऐलान कर चुकी है। लेकिन ऐसी नीति न बनाकर सरकार को एक स्वतंत्र फेरीवाला कानून बनाकर एक अलग मंत्रालय बनाना चाहिए। इस तरह से फेरीवालों की बढ़ती समस्याओं पर नियंत्रण होगा और इसकी जिम्मेदारी संबंधित मंत्री की होगी।’

अनधिकृत फेरीवालों पर कार्रवाई जरुरी
मुंबई समेत कई शहरों में फेरीवालों की समस्या विकराल रुप धारण करती जा रही है। इसका कारण यह है कि मुंबई महानगरपालिका अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गंभीर नहीं है। इसके साथ ही इस काम के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी-कर्मचारी कई बार भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। इसलिए अब पुलिस नीति लागू कर उनके व्यवसाय को नियंत्रित और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः जेईई मेन 2021 परिणाम घोषित! यहां चेक करें अपना रिजल्ट

सुझाव सोशल मीडिया पर वायरल
इस बीच एड. विश्वास कश्यप का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कश्यप ने कहा है कि संविधान के मुताबिक सभी को आजीविका का अधिकार है। उन्होंने कहा कि आधिकृत फेरीवालों का विरोध नहीं होना चाहिए लेकिन अनधिकृत फेरीवालों का विरोध किया जाना चाहिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.