Ayodhya: सीएम मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ करेंगे रामलला के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 22 फरवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।

101

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) मंत्रिमंडल (Cabinet) के सभी सदस्य (Members) सोमवार (4 फरवरी) को मंत्रालय में मंत्रि परिषद (Council of Ministers) की बैठक के बाद भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) के दर्शन करने के लिए अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) जाएंगे। सभी मंत्रियों के साथ उनकी पत्नियां भी अयोध्या जाएंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने स्वयं दी है।

उन्होंने कहा कि 22 फरवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति में अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा हुई। फरवरी महीने में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मार्च माह में अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था।

यह भी पढ़ें- PM Modi Visit: आज से पांच राज्यों के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री, इन कार्यकर्मों में लेंगे हिस्सा

हमारी आस्था का केंद्र श्रीराम मंदिर
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है, हम सनातन संस्कृति को मानने वाले भी हैं। हमारी आस्था का केंद्र आज जब सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है, तो स्वाभाविक रूप से सबकी भावना भी जुड़ गई है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए अवश्य जाने का आह्वान किया है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.