मुख्यमंत्री योगी का 51वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन युवा प्रतीक रूप से बुलडोजर के साथ मना रहे हैं। मुख्यमंत्री के चित्र को मिष्ठान्न खिला उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं।

155

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून को 51वां जन्मदिन है। काशीपुराधिपति की नगरी में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा मुख्यमंत्री का जन्मदिन बुलडोजर के साथ केक काट कर मना रहे हैं। प्रदेश के माफिया के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त राजनेता की छवि बनी है।

सोशल मीडिया पर धूम
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध और खुशहाल बने तथा देश की प्रगति में अग्रणी योगदान देता रहे, यही कामना है।

बिहारः निर्माणाधीन पुल गंगा में बहने पर बवाल, विपक्ष सुशासन बाबू से पूछ रहा है ये सवाल

स्मृति ईरानी ने किया ट्वीट
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- उत्तर प्रदेश को ‘नए भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध, प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई,आपके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं लोक कल्याण और आपकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन हेतु मंगलकामना करती हूं।

बुलडोजर के साथ मना रहे हैं मुख्यमंत्री का जन्मदिन
मुख्यमंत्री का जन्मदिन युवा प्रतीक रूप से बुलडोजर के साथ मना रहे हैं। मुख्यमंत्री के चित्र को मिष्ठान्न खिला उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं। हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों में फल वितरण और रक्तदान आदि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.