अहमदाबाद (Ahmedabad) में चल रही 148वीं जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यात्रा के दौरान डीजे (DJ) की तेज आवाज के कारण तीन हाथी (Elephant) बेकाबू (Uncontrollable) हो गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना तब हुई जब रथ यात्रा के दौरान हाथी अचानक दौड़ने लगे और लोगों में दहशत फैल गई।
जगन्नाथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं और रथ के साथ कई हाथी भी यात्रा में शामिल होते हैं। इसी बीच खड़िया एक्सटेंशन इलाके में एक हाथी डीजे की तेज आवाज के कारण बेकाबू हो गया। यह देख बाकी दो हाथी भी अपने आप नियंत्रण खो बैठे।
यह भी पढ़ें – Delhi: एयर इंडिया की फ्लाइट में बम! क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र
गुजरात –
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में 3 हाथी बेकाबू होकर दौड़ पड़े। इससे श्रद्धालुओं में अफरा–तफरी मच गई। हालांकि उन्हें काबू कर लिया गया। अब इन तीनों हाथियों को रथयात्रा से हटा दिया गया है। pic.twitter.com/cWTvhpOlwY
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 27, 2025
सड़कों पर दौड़ने लगे हाथी
हाथियों के बेकाबू दौड़ने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रा के दौरान कुल 5-6 हाथी बेकाबू हो गए, जिनमें से तीन हाथी खड़िया की सड़कों पर दौड़ने लगे। इस घटना के दौरान लोग सड़क पर भागने लगे ताकि हाथियों को रास्ता मिल जाए।
तीन से चार लोग घायल
इस अफरा-तफरी में तीन से चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक मीडिया प्रतिनिधि भी था, जो घटना के समय हाथियों के पास ही खड़ा था। हालांकि, सौभाग्य से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना के बाद महावतों ने बेकाबू हाथियों को काबू में किया और स्थिति को सामान्य किया। आखिरकार, हाथियों को काबू में किया गया और रथ यात्रा सुचारू रूप से शुरू हुई।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
