मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक

मध्य रेल, के उपनगरीय खंडों पर 14 अगस्त मेगा ब्लॉक संचालित करेगा।

89

मध्य रेल, मुंबई मंडल दिनांक 14.08.2022 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक एवं कुर्ला-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मध्य रेल के मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ये सेवाएं भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। इसी प्रकार सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाएं विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

ये भी पढ़ें – सीबीआई के शीर्ष अधिकारी पर हमला? ऐसा है कारण!

ट्रेनों की जानकारी
कुर्ला-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.34 बजे से दोपहर 3.36 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.16 बजे से दोपहर 3.47 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई की ओर छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कुर्ला और वाशी-पनवेल के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक ट्रांस हार्बर लाइन (ठाणे-वाशी/नेरुल) से होकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.