इस बार प्रधानमंत्री के मन की बात, इसलिए है खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण किया जाएगा।'

124

 प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात'(Mann Ki Baat) की 100वीं कड़ी पूरे होने पर सरकार 100 रुपये का सिक्का जारी करेगी। इस विशेष सिक्के की गोलाई 44 मिलीमीटर होगी। यह चार धातुओं रजत, तांबा, निकिल और जस्ता का मिश्रण होगा। सिक्के के अग्र भाग के मध्य में अशोक स्तंभ का सिंह होगा। इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। इसके किनारे भारत और अंग्रेजी में इंडिया (INDIA) लिखा होगा। शीर्ष के नीचे ₹ का चिह्न होगा और 100 अंकित होगा।

प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी के मन की बात की 100वी कड़ी का प्रतीक चिह्न
प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी के मन की बात (Mann Ki Baat) का यह एपिसोड कई मायनों में खास है। इस अवसर पर जारी सिक्के के पृष्ठ भाग (सिक्के के दूसरी तरफ) मन की बात की 100वीं कड़ी का प्रतीक चिह्न होगा। इसमें ध्वनि तरंगों के साथ माइक्रोफोन की फोटो होगी। माइक्रोफोन के चित्र पर 2023 अंकित होगा। माइक्रोफोन के चित्र के ऊपर और नीचे हिंदी में क्रमश: ‘मन की बात 100’ और अंग्रेजी में ‘MANN KI BAAT 100’ लिखा होगा। सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा।

मन की बात का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सीधा प्रसारण
 प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण होगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया- ‘ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ में सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण किया जाएगा।’ कुल 30 मिनट के इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इस समय न्यूयॉर्क में 39 अप्रैल की रात के डेढ़ बज रहे होंगे। भारतीय मिशन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व घटना होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.