मुंबई: गणेशोत्सव पर बेस्ट ने शुरू की नीलांबरी बस सेवा! जानिये, क्या है खासियत

गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के अलावा लाखों की संख्या में लोग कोकण जाते हैं। सड़क मार्ग से जानेवालों के लिए राज्य सरकार ने टोल टैक्स माफ किया है।

99

31 अगस्त से गणेशोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। गणेश भक्तों की सुविधा के लिए बेस्ट ने मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी के बीच नीलांबरी नाम की बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह डबल डेकर बसें होंगी, जिसकी छत खुली होगी। इस बस से मुंबई के ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों का आनंद उठाया जा सकता है।

बेस्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गणेशोत्सव के दौरान इस तरह की बसें रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चलाई जाएंगी। हर एक घंटे में एक बस होगी। म्यूजियम से ये सेवा शुरू होगी और गेट वे ऑफ इंडिया, नरीमन पॉइंट, मरीन ड्राइव, चर्चगेट, गिरगांव चौपाटी, गिरगांव चर्च, प्रार्थना समाज, ताड़देव, मुंबई सेंट्रल, भायखला, जीजामाता उद्यान और लालबाग होते हुए दोबारा इसी रूट से म्यूजियम की ओर लौटेंगी। इस बस के लिए डेक के ऊपरी हिस्से का किराया 150 रुपये और निचले हिस्से में बैठने के लिए 75 रुपये किराया होगा।

2 वर्ष बाद धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेशोत्सव
वर्ष 2020 से कोरोना महामारी के कारण लागू पाबंदियों से छुटकारा मिलने के बाद मुंबईकर 31 अगस्त से गणपति महोत्सव बड़े ही धूमधान से मनाएंगे। महाराष्ट्र में कोरोना प्रतिबंध दो अप्रैल 2022 को हटाया गया था। महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने गणपति पर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है। शिक्षा विभाग ने 31 अगस्त से चार सितंबर तक कुल पांच दिनों का अवकाश स्कूल- कालेजों के लिए घोषित किया है।

यह भी पढ़ें – नोएडा में कुतुब मीनार से भी ऊंचे ट्विन टावर मात्र नौ सेकेंड में कर दिए जाएंगे ध्वस्त! जानिये, कैसी है तैयारी

महाराष्ट्र का बड़ा त्योहार
गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के अलावा लाखों की संख्या में लोग कोकण जाते हैं। सड़क मार्ग से जानेवालों के लिए राज्य सरकार ने टोल टैक्स माफ किया है। इस दौरान रेलवे भी गणपति विशेष ट्रेनें चलाती है। गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे ने अब तक 230 गणपति स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इसी तरह पश्चिम रेलवे ने भी करीब 60 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.