रखें ध्यान! फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की सूची

फरवरी महीने में बसंत पंचमी, गुरू रविदास जयंती जैसे त्योहार हैं, जिस अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि इस कारण फरवरी में सभी राज्यों में बैंक 12 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं।

80

अगले महीने फरवरी, 2022 में बैंक 12 दिन बंद रहने वाले हैं। इनमें दूसरे एवं चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। फरवरी महीने में बसंत पंचमी, गुरू रविदास जयंती जैसे त्योहार हैं, जिस अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि इस कारण फरवरी में सभी राज्यों में बैंक 12 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं।

दरअसल फरवरी महीने में पड़ने वाली कुछ छुट्टियां और त्योहार राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंकों में छुट्टियां अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। इस के अनुसार आप अपने कार्य की सूची बना सकते हैं। फरवरी महीने में बैंक में रहने वाले छुट्टियों की पूरी सूची इस प्रकार है।

छुट्टियों की ये है पूरी सूची :-

2 फरवरी:- सोनाम लोच्चर (गंगटोक में बैंक बंद)

5 फरवरी:- सरस्वती पूजा/श्री पंचमी/बसंत पंचमी के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद रहेगा।

6 फरवरी:- रविवार को साप्ताहिक अवकाश

12 फरवरी:- महीने का दूसरा शनिवार

13 फरवरी:- रविवार साप्ताहिक अवकाश

15 फरवरी:- मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी के अवसर पर इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

16 फरवरी:- गुरु रविदास जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेगा।

18 फरवरी:- डोलजात्रा के मौके पर कोलकाता में बैंक बंद रहेगा।

19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेगा।

20 फरवरी:- रविवार साप्ताहिक अवकाश

26 फरवरी:- महीने का चौथा शनिवार

27 फरवरी:- रविवार को साप्ताहिक अवकाश

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.