Ayodhya: समूचे भारत को एक करेगा राम मंदिर : सद्गुरु ऋतेश्वर

यह भारत का दुर्भाग्य है कि हमें भगवान राम, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव के स्थलों को साबित करना पड़ रहा है। किसी विदेशी से भी पूछेंगे तो वह बता देगा कि राम अयोध्या और श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ है।

1358

 श्री आनंदम धाम ट्रस्ट वृंदावन के संस्थापक सदगुरु ऋतेश्वर महाराज (Sadhguru Riteshwar) ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम की जन्मभूमि पर बन रहा भव्य राम मंदिर (Shri Ram Temple)आत्मिक रूप में समूचे भारत (entire India) को एक करेगा। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण मंदिर नहीं बन रहा है। भारतीय आत्मा के मंदिर (temple of indian soul) का निर्माण हो रहा है। इसमें भारत की आत्मा प्रतिष्ठित हो रही है।

492 साल बाद मिला न्याय
ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि मंगलवार को कहा कि 492 साल बाद हमको अयोध्या में न्याय मिला है। यह भारत की आत्मा की जीत है। यह मंदिर केवल राजस्थान के मंदिरों का नहीं है। इससे विराट संदेश पूरे भारत में जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि हमें भगवान राम, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव के स्थलों को साबित करना पड़ रहा है। किसी विदेशी से भी पूछेंगे तो वह बता देगा कि राम अयोध्या और श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ है।

सनातन के उत्थान के लिए ही संतों का जीवन
सद्गुरु ऋतेश्वर ने कहा कि राम मंदिर के लिए 492 वर्ष लग गए लेकिन अब श्री कृष्ण जन्मभूमि के मंदिर के लिए 492 दिन भी नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुक्ति अभियान से हम स्वयं भी जुड़े हैं लेकिन हमें श्रेय नहीं चाहिए। सनातन के उत्थान के लिए ही संतों का जीवन होता है। तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र की, सनातन की व विकास की बात करेगा उसी को देश की जनता वोट करेगी। जाति व धर्म से देश ऊपर उठ चुका है।

भारत बनेगा जगद्गुरु
2024 में इसका व्यापक असर पड़ेगा। सदगुरु ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सनातन का उत्थान होगा और भारत जगद्गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए वह देशभर में जागरूकता अभियान चलाएंगे।

यह भी पढ़ें – Mumbai: संगीत नई ऊर्जा और ख़ुशियों का संचार करता है- सांसद गोपाल शेट्टी, साथियों के साथ संजय कोरगांवकर ने बांधा समा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.