Ayodhya: मणिपर्वत के प्रांगण में स्थापित होगा श्रीराम स्तम्भ

पिंकसैंड स्टोन्स से निर्मित स्तम्भ 30 सितंबर को दोपहर बाद राजस्थान से एक बड़े सुसज्जित ट्रक में रखकर और श्रमिकों के साथ रवाना हो गया है। स्तम्भ की ऊंचाई 15 फिंट तथा चौड़ाई तीन से चार फिट है।

91

वाल्मीकि रामायण के प्रसंगों को क्षेत्रीय भाषाओं में अंकित कर रामवन गमन मार्ग पर चिंहित स्थानों पर लगाने के लिये पिंकसैंड स्टोन से निर्मित श्रीराम स्तम्भ 1 अक्टूबर को अयोध्या के कारसेवकपुरम् पंहुचेगा। जिसका वैदिक मंत्रोंचारण करके पूजन किया जायेगा।

विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने 30 सितंबर को बताया कि विहिप संरक्षक स्वर्गीय अशोक सिंहल के जन्मोत्सव 27 सितंबर से अशोक सिंहल फाउंडेशन द्वारा निशुल्क कृतिम अंग वितरण शिविर लगातार चल रहा है। शिविर का समापन एक अक्टूबर को होगा,जिसमें संत धर्माचार्यों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और लाभान्वित दिव्यांग उपस्थित रहेंगे। इसमें सैकड़ों दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, सुनने वाली कान की मशीन,के अलावा कृतिम अंग दिये जायेंगे।

सभी जगह हो रही है सराहना
शरद शर्मा ने बताया कि इस सामाजिक कार्य की हर ओर सराहना हो रही है।प्रत्येक वर्ष शिविर के आयोजन में संतों और वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद भी मिल रहा है। जिससे आयोजक मंडल और व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं का लगातार उत्साहवर्धन हो रहा है।

श्रीराम स्तम्भ की पूजा
उन्होंने बताया एक अक्टूबर को शिविर समापन के पूर्व दोपहर बारह बजे अशोक सिंहल फाउंडेशन द्वारा संत धर्माचार्यों और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय सहित विशिष्ट जनों की विशेष उपस्थिति में श्रीराम स्तम्भ का भी अयोध्या धाम पहुंचने पर कारसेकपुरम् में पूजन अर्चन किया जायेगा। उसके उपरांत स्तम्भ को मणिपर्वत के प्रांगण में स्थापित कर, श्रीराम वन गमन मार्ग पर लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी।

स्तंभ अयोध्या के लिए रवाना
उन्होंने बताया पिंकसैंड स्टोन्स से निर्मित स्तम्भ 30 सितंबर को दोपहर बाद राजस्थान से एक बड़े सुसज्जित ट्रक में रखकर और श्रमिकों के साथ रवाना हो गया है। स्तम्भ की ऊंचाई 15 फिंट तथा चौड़ाई तीन से चार फिट है। 30 सितंबर को शिविर में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सदस्य वा निर्मोही अखाड़ा के महंत दीनेंद्र दास महाराज को राममंदिर माडल और स्व अशोक सिंहल पर लिखी गयी पुस्तक देकर सम्मान किया गया। इस दौरान शरद शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मनोज तिवारी, शिखर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.