अयोध्या : प्रधानमंत्री ने दर्शन नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की रखी आधारशिला, फूड प्लाजा के साथ ही मिलेंगी कई सुविधाएं

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त दर्शननगर रेलवे स्टेशन बनेगा। विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं से युक्त अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

141

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 अगस्त को देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखी। इसमें अयोध्या का दर्शन नगर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। दर्शननगर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लल्लू सिंह शामिल हुए।

इसमें नये स्टेशन भवन का निर्माण व पोर्टिको का प्रावधान होगा। स्टेशन भवन में यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष, कैफेटेरिया एवं रिटेल सुविधाएं, आधुनिक फर्नीचर, एक स्टेशन एक उत्पाद के कम से कम दो स्टाल, एग्जीक्यूटिव लाउंज एवं व्यवसायिक बैठकों के लिए स्थान व लाकर रूम होंगे।

तेजी से किया जा रहा है श्रीराम हवाई अड्डे का निर्माण कार्य
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त दर्शननगर रेलवे स्टेशन बनेगा। विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं से युक्त अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कर यहां यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बाराबंकी अयोध्या अकबरपुर जफराबाद रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण किया जा रहा है। अयोध्या को जोड़ने वाले सभी मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। देश विदेश से रामनगरी में आने वाले पयर्टकों की सुविधा के लिए श्रीराम हवाई अड्डे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रामनगरी अयोध्या आने वाले समय में देश के विकसित व सुन्दर शहर में एक होगा।

श्रद्धालुओं को वैश्विक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए कई रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि रामनगरी अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर आ गयी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार कई गुना बढ़ती जा रही है। जिसके लिए सरकार लगातार सुविधाओं का विकास कर रही है।

नूंह हिंसाः तीसरे दिन भी आरोपियों के मकानों और दुकानों पर गरजा बुलडोजर

ये रहे उपस्थित
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पयर्टन सुविधाओं के विकास का सबसे ज्यादा लाभ स्थानीय लोगो के मिलेगा। लगातार मिल रहे परियोजनाओं से पूरे अयोध्या जनपद में रोजगार सृजन होगा, जिससे यहां के लोगों में समृद्धि आयेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, दिनेश मिश्रा, परमानंद मिश्रा, दिव्य प्रकाश तिवारी, आकाश मणि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.