महाराष्ट्र (Maharashtra) में हिंदी (Hindi) और मराठी (Marathi) भाषा को लेकर चल रहे विवाद (Controversy) के बीच, हरियाणा (Haryana) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो उस समय वायरल हो रहा है जब महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों पर मराठी बोलने का दबाव बनाने और मारपीट की खबरें आ रही हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हरियाणवी शख्स, जिसे ‘ताऊ’ के नाम से संबोधित किया जा रहा है, एक मराठी युवक से बात करते हुए दिख रहा है। वीडियो में ताऊ आक्रामक अंदाज में पूछता है, “यहां महाराष्ट्र से कौन है? इधर आओ!” जब एक युवक सामने आता है और बताता है कि वह नासिक से है, तो ताऊ उससे हरियाणवी में बात करने को कहता है। युवक के यह कहने पर कि उसे हरियाणवी नहीं आती, ताऊ सवाल करता है, “नहीं आती, फिर यहां कैसे आया, यहां कैसे काम कर रहा है?”
#WATCH : ‘ये तेरा देश है, कुछ भी कर’, हरियाणा के शख्स ने ‘हिंदी-मराठी’ मामले में दिखाया आईना I हरियाणा से आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
.
.
.#Viralvideo #Virals #Trending #HindusthanPost #HindiNews #LatestNews #latestupdates pic.twitter.com/xyhlFotjjD— Hindusthan Post (@HindusthanPostH) July 10, 2025
यह भी पढ़ें – I T Notice to Sanjay Shirsat: संजय शिरसाट को आयकर का नोटिस, जानें किस मामले में आया है उनका नाम
वायरल वीडियो में ताऊ ने क्या कहा?
हालांकि, अगले ही पल ताऊ अपने शब्दों से सभी को हैरान कर देता है और एक बेहद मार्मिक बात कहता है। वह युवक को गले लगाकर कहता है, “अरे तेरा देश है, यहां तू काम नहीं करेगा तो कौन करेगा। तेरा देश है, तू जो मर्जी वो कर।”
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग हरियाणवी ताऊ की सोच और भाईचारे की भावना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद के बीच एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग किस तरह एकजुटता और सौहार्द के साथ रह सकते हैं।
महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी विवाद
महाराष्ट्र में हाल ही में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर तनाव बढ़ गया था, जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ दुकानदारों पर मराठी में बोलने का दबाव बनाने और मारपीट करने की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिससे विवाद और गहरा गया था। ऐसे माहौल में हरियाणा से आया यह वीडियो लोगों को देश की एकता और विविधता का संदेश दे रहा है।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
