मुंबईकरों को झेलनी पड़ेगी पानी की परेशानी? जानिये, तालाबों की क्या है स्थिति

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले तालाबों के जल स्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। 26 सितंबर, 2023 को इन सभी बांधों में जल भंडारण 99.27 प्रतिशत तक जमा हो गया है।

80

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सभी तालाबों में जल स्तर अब अपनी पूरी क्षमता तक जमा हो गया है। यह जल भंडारण पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक है। सभी बांध और झीलें अब लबालब भर गई हैं। इस जल भंडारण से मुंबईकरों की पूरे साल प्यास बुझाई जा सकेगी।

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले तालाबों के जल स्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। 26 सितंबर, 2023 को इन सभी बांधों में जल भंडारण 99.27 प्रतिशत तक जमा हो गया है। इस तिथि को 2022 और 2021 में यह क्रमशः 98.68 प्रतिशत और 99.09 प्रतिशत था। हालांकि पिछली 25 तारीख तक इस वर्ष का जल भंडारण पिछले दो वर्षों की तुलना में कम था लेकिन 26 सितंबर को यह जल भंडारण पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक हो गया है।

जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों अपर वैतरणा, मोदकसागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी से प्रतिदिन 3900 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। इन सभी बांधों और झीलों को एक साल तक मुंबईकरों की प्यास बुझाने के लिए 14 लाख 47 हजार 363 मिलियन लीटर पानी की जरूरत होती है।

26 सितंबर 2023 तक कुल जल भंडारण

2023 : 14 लाख 34 हजार 788 मिलियन लीटर (99.27 प्रतिशत)

2022: 14 लाख 28 हजार 353 मिलियन लीटर (98.68 प्रतिशत)

2021: 14 लाख 34 हजार 130 मिलियन लीटर (99.09 प्रतिशत)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.