पांच साल बाद पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को किया रिहा! जानिये, क्या था उनका जुर्म

रिहा किए गए 20 मछुआरों को जून 2018 में पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया था।

88

पाकिस्तान ने 19 जून को 20 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। वे पाकिस्तानी जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के कारण पांच साल से कराची की एक जेल में कैद थे।

इन मछुआरों को कराची के लांधी इलाके में मलीर जिला जेल में रखा गया था। वाघा सीमा पर जाने के लिए मछुआरों को लाहौर भेजा गया है, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

संघीय सरकार के आदेश पर किए गए रिहा
जेल अधीक्षक मुहम्मद इरशाद ने बताया कि मछुआरों को संघीय सरकार के आदेश पर रिहा किया गया है। उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच वर्षों से जेल में थे। आज उन्हें ईधी ट्रस्ट को सौंप दिया गया, जो उन्हें पुलिस सुरक्षा में लाहौर ले जाएगा।

2018 में किए गए थे गिरफ्तार
इरशाद के मुताबिक, मछुआरों को जून 2018 में समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया था। ईधी ट्रस्ट के प्रमुख फैसल ईधी ने कहा कि भारतीय मछुआरों की यात्रा का सारा खर्च उनकी संस्था उठाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.