मुंबई दमकल विभाग के 8 अधिकारियों और जवानों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक!

स्वतंत्रता दिवस पर, मुंबई दमकल विभाग के तत्कालीन प्रमुख और वर्तमान उपायुक्त प्रभात रहांगदले और मुंबई फायर ब्रिगेड के वर्तमान प्रमुख, हेमंत परब सहित आठ कर्मियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।

156

मुंबई के फोर्ट में भानुशाली भवन दुर्घटना के दौरान बचाव अभियान में शामिल मुंबई दमकल विभाग के अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर, मुंबई दमकल विभाग के तत्कालीन प्रमुख और वर्तमान उपायुक्त प्रभात रहांगदले और मुंबई फायर ब्रिगेड के वर्तमान प्रमुख, हेमंत परब सहित आठ कर्मियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।

फोर्ट में जीपीओ के सामने मिंट रोड पर पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा पिछले साल जुलाई में ढह गया था। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में सीढ़ी सहित इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया था, जिसके मलबे में कुछ लोग दब गए थे। लेकिन मुंबई फायर ब्रिगेड ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। इस अभियान में शामिल अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।

इन्हें दिया जाएगा राष्ट्रपति पदक
प्रभात रहांगदले: उपायुक्त (आपातकालीन प्रबंधन)
हेमंत परब: मुंबई दमकल विभाग उप मुख्य अधिकारी
आत्माराम मिश्रा: विभागीय अग्निशमन अधिकारी
कृष्णत यादव: सहायक विभागीय अग्निशमन अधिकारी
बालासाहब बंसी नेटके: सहायक केंद्र अधिकारी
पंकज पवार: जवान
संदीप आसेकर: जवान
राजेंद्र राजम: जवान

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.