महाराष्ट्र में फिर डराने लगा कोरोना! जानिये, एक दिन में मिले कितने मरीज

महाराष्ट्र में पहली बार बीए5 वेरिएंट और बीए4 वेरिएंट के पांच मरीज मिले हैं। इन मरीजों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

70

महाराष्ट्र में 26 जून को 6493 नए कोरोना मरीज मिले तथा पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। नए मामलों में मुंबई से सबसे ज्यादा 2771 मरीज सामने आए। महाराष्ट्र में 26 जून को कुल 6213 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में कुल 24,608 सक्रिय कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में सबसे ज्यादा 12727 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं।

कहां मिले, कितने मरीज?
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में पहली बार बीए5 वेरिएंट और बीए4 वेरिएंट के पांच मरीज मिले हैं। इन मरीजों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। राज्य में अब तक मिले बीए5 और बीए4 वेरिएंट मरीजों की संख्या 54 हो गई है। इनमें से 15 पुणे से, 33 मुंबई, चार नागपुर और दो ठाणे से हैं। राज्य में अब तक 77,90,153 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

देश में भी बढ़ रहे हैं मरीज
पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र सहित देश के केरल और कर्नाटक सहित कई प्रदेशों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकार के साथ ही आम लोगों की भी चिंता बढ़ गई है। सबसे चिंता की बाता यह भी है कि मरीजों के साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.