नागपुर में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से इतने मजदूरों की मौत

राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने नागपुर के कलेक्टर को निर्देश दिया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अच्छा इलाज मिले।

88

नागपुर शहर के हिंगाना क्षेत्र में सोमवार को कटारिया एग्रो कंपनी में भीषण आग लगी। इस हादसे में 4 मजदूरों की झुलसने से मौत हो गई और झुलसे दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर हादसे पर गहरा दुख जताया है।

दो की हालत गंभीर
महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के तहत नागपुर के हिंगाना क्षेत्र में स्थित कटारिया एग्रो कंपनी में सोमवार को अचानक आग लग गई, जिसके बाद आग ने भयानक रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर से धुआं देखा जा सकता था। इस हादसे मे कंपनी में काम करने वाले 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है।

ये भी पढ़ें- अंसारुल टीम बांग्ला के तीन सदस्य यहां से गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया दुख
राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने नागपुर के कलेक्टर को निर्देश दिया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अच्छा इलाज मिले। हालांकि, कलेक्टर मुंबई में बैठक कर रहे हैं, लेकिन लगातार समन्वय बनाए हुए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.