पुलिस कर्मियों को ‘होम मिनिस्टर्स स्पेशल ऑपरेशन मैडल’ घोषित, महाराष्ट्र के 11 पुलिस कर्मियों की देखें सूची

पुलिस को अदम्य साहस, उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य और अपराध नियंत्रण के लिए सम्मानित किया जाता है।

121

विशेष साहसिक कार्यों के लिए दिये जानेवाले ‘होम मिनिस्टर्स स्पेशल ऑपरेशन मैडल’के सम्मान मूर्ति पुलिस कर्मियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसमें कुल 53 पुलिस कर्मियों का समावेश है। इस योजना में प्रतिवर्ष तीन विशेष ऑपरेशन्ल को शामिल किया जाता है। जिसे पांच ऑपरेशन्स तक बढ़ाया जा सकता है।

इस वर्ष पांच राज्यों के विशेष ऑपरेशन्स को शामिल किया गया है।

  • महाराष्ट्र                  11
  • दिल्ली                    19
  • पंजाब                    16
  • जम्मू कश्मीर              4
  • तेलंगाना                  13

इस पुरस्कार का प्रारंभ वर्ष 29018 में किया गया था। जिसमें अदम्य साहस का परिचय देनेवाली कार्रवाइयों के लिए पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। यग कार्रवाइयां आतंकवाद रोधी, सीमा पर साहस, हथियार नियंत्रण, मादक पदार्थ तस्करी नियंत्रण औैर बचाव कार्य का समावेश है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग की पीठ पर घोपा छुरा, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया संवैधानिक दर्जाः शिवराज

महाराष्ट्र के 11 पुलिस कर्मियों को सम्मान
राज्य के दो आईपीएस अधिकारी समेत पुलिस निरिक्षक, दो सहायक पुलिस निरिक्षक, एक सहायक पुलिस उपनिरिक्षक, एक हेड कांस्टेबल, दो नाईक, दो कांस्टेबल का समावेश है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.