पुलिस की नकेल से उल्फा (स्वा) में बौखलाहट, डीजीपी को दी धमकी

असम पुलिस द्वारा इन दिनों उल्फा (स्वा) के विरुद्ध जमकर अभियान चलाया जा रहा है। बीते कई दिनों से लगातार उल्फा (स्वा) के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस को भरपूर सफलता मिल रही है। इसी बीच दो उल्फा (स्वा) के सदस्यों को अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स द्वारा गिरफ्तार किया गया।

223

असम पुलिस द्वारा की जा रही कठोर कार्रवाई से बौखला कर यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-स्वा) ने राज्य के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को चेतावनी दी है। पुलिस द्वारा किए गए मुठभेड़ों को उल्फा ने फर्जी मुठभेड़ करार दिया है। उल्लेखनीय है कि ऊपरी असम के चाय बागानों से उल्फा (स्वा) द्वारा की जा रही धन की मांग संबंधी जानकारी प्राप्त होने के बाद उल्फा के खिलाफ असम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान से उल्फा बौखला चुका है।

बौखलाहट में आकर उल्फा (स्वा) के प्रचार सचिव स्वयंभू कैप्टन रुमेल असम ने मीडिया को एक ईमेल भेजकर डीजीपी को चेतावनी दी है। उल्फा द्वारा भेजे गए इस ईमेल में उल्फा (स्वा) ने अन्याय से सरकारी खजाने का करोड़ों रुपये गबन करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं को गोली मारने का साहस डीजीपी से दिखाने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि असम पुलिस द्वारा इन दिनों उल्फा (स्वा) के विरुद्ध जमकर अभियान चलाया जा रहा है। बीते कई दिनों से लगातार उल्फा (स्वा) के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस को भरपूर सफलता मिल रही है। इसी बीच दो उल्फा (स्वा) के सदस्यों को अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स द्वारा गिरफ्तार किया गया। वहीं, ऊपरी असम में इस बीच उल्फा (स्वा) के कई कैडर पकड़े गए हैं। उल्फा (स्वा) द्वारा दिए गए मांग पत्र पर धन वसूली करने पहुंचने वाले इसके लिंकमैन लगातार पकड़े जा रहे हैं। वहीं, उल्फा के कई कैडर आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। उल्फा किसी भी प्रकार से असम में अपना अभियान नहीं चला पा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इसी बौखलाहट में आकर उल्फा (स्वा) द्वारा डीजीपी जीपी सिंह को चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें – रक्सौल बॉर्डर पर चीन के दो नागरिक गिरफ्तार, भारत में घुसने की दुबारा कोशिश भी नाकाम

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.