मालिक को मजा आए, पाकिस्तान झूठे बहकाए… एक और मनगढ़ंत कहानी आई सामने

पाकिस्तान चीन का गठजोड़ भारत के विरुद्ध नित नए षड्ंयत्र रचता रहता है।

102

पाकिस्तान अपने मालिक चीन को खुश करने के लिए थूक के पकौड़े तल रहा है। अबकी उसने भारत की पनडुब्बी को रोकने का दावा किया है। जिस पर भारत ने उत्तर देना भी आवश्यक नहीं समझा। लेकिन आतंकी आका पाकिस्तान ऋण की आदायगी के लिए ऐसी कहानियां गढ़ रहा है जिससे चीन की लाल सलाम सरकार को मजा आए।

पाकिस्तान ने मंगलवार को एक बयान जारी किया था, जिसमें उसने दावा किया है कि पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी को रोका था। यह पनडुब्बी उसके क्षेत्र में प्रवेश कर रही थी। पाकिस्तान का दावा है कि समुद्र में पाकिस्तान का क्षेत्र 12 नॉटिकल माइल तक है, जबकि रक्षा जानकारों के अनुसार भारतीय पनडुब्बी का लोकेशन कराची बंदरगाह से 150 नॉटिकल माइल दूर था, जो पाकिस्तानी समुद्री सीमा से बहुत दूर थी।

ये भी पढ़ें – इसलिए बौद्ध दर्शन का अभिन्न केंद्र है कुशीनगर… ऐसा है उत्तर प्रदेश के इस जिले का इतिहास

पाकिस्तान का दावा है कि, 16 अक्टूबर 2021 को उसने भारतीय पनडुब्बी रोकी थी। पिछले कुछ वर्षों में यह तीसरी घटना है। पाकिस्तानी आर्मी ने इस संदर्भ में एक वीडियो भी जारी किया है। बयान में कहा गया है कि उसकी नौसेना अत्याधुनिक संसाधन और कौशल के माध्यम से पनडुब्बियों का पता लगाकर उसे सीमाओं से दूर रखती हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.