सेना दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामना

भारतीय सेना दिवस पर राष्ट्र ने अपने सैन्यकर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।

78

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75वें सेना दिवस पर सैन्य कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है। हम हमेशा अपने जवानों के आभारी रहेंगे। जवानों ने देश को हमेशा सुरक्षित रखा है। संकट के समय सेना की सेवा विशेष रूप से प्रशंसीय है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने भी भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी है। सिंह ने कहा है राष्ट्र सेना के अदम्य साहस, वीरता, बलिदान और सेवा को नमन करता है। भारत को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय सेना के प्रयासों पर गर्व है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, आतंकी संगठन से जुड़े आरोपियों के घर से ग्रेनेड बरामद

उधर, बेंगलुरु के गोविंदस्वामी परेड ग्राउंड में सेना दिवस कार्यक्रम शुरू हो गया है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे इस कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस बार सेना दिवस की थीम ‘रक्तदान करें- जीवन बचाएं’ है। पहली बार सेना दिवस समारोह का आयोजन दिल्ली से बाहर किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.