…. वो झेल रहे थे गोली!

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष में भारत के 5 जवानों ने अपने प्राणों की अहुति दे दी। दीपावली के अवसर पर पाकिस्तान की ओर से की गई इस उकसावे की कार्रवाई में 6 स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं।

111

देश की दिवाली प्रकाशमान रहे इसके लिए सीमा पर जवान डटे हुए हैं। चीन सीमा पर तापमान हड्डियों को गलानेवाला है लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव से गर्मी बनीं हुई है। दूसरे छोर पर पाकिस्तान बम और गोलियों से दिवाली खेल रहा है। उसकी इस करतूत का प्रत्युत्तर देते हुए हमारे सूरमाओं ने उसके कई बंकर, फॉरवर्ड पोस्ट को उड़ा दिया। उसके दर्जनों सैनिक मारे गए। इस कार्रवाई में भारत मां के कुछ सपूत भी वीरगति को प्राप्त हो गए। ये सब तब हो रहा था जब हम सभी घरों रहकर अपनी चौखट को दीपकों से प्रकाशमान कर रहे थे।

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष में भारत के 5 जवानों ने अपने प्राणों की अहुति दे दी। दीपावली के अवसर पर पाकिस्तान की ओर से की गई इस उकसावे की कार्रवाई में 6 स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं। पाकिस्तान ने शुक्रवार को एलओसी पर कई जगह सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई में भारतीय सेना के 4 जवान, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उप-निरीक्षक को वीरगति प्राप्त हुई। इस उकसावे की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और अन्य हथियारों का प्रयोग किया। भारतीय सेनाओं ने दृढ़ता से पाक फायरिंग का जवाब दिया और सेना के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानियों को इस उकसावे की कार्रवाई का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। उसके 12 से ज्यादा सैनिक मारे गए, कई चौकियां और बंकर ध्वस्त हो गए।

पाक राजनयिक तलब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में सूचित कि, भारत ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा निर्दोष नागरिकों को ‘जानबूझकर निशाना बनाने’ की कड़े शब्दों मे निंदा की और कहा कि पाकिस्तान की ओर से त्यौहारों के समय नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी करके शांति भंग किया जाना और हिंसा भड़काना निंदनीय है। इसके लिए पाकिस्तान उच्चायोग के ‘चार्ज दी अफेयर्स’ को विदेश मंत्रालय ने तलब किया था। उनके समक्ष पाकिस्तान के संघर्ष विराम का अकारण उल्लंघन करने को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

सेना ने किया वीरों को नमन

पाकिस्तान की ओर से की गई उकसावे का कार्रवाई में सीमा सुरक्षा बल के एक सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल और सेना के हवलदार हर्धन चंद्र रॉय, नाइक सतई भूषण रमेश राव, गनर सुबोध घोष और सिपाही रुषिकेश रामचंद्र जोंधले वीर गति को प्राप्त हो गए। इन वीरों को सेना ने नमन किया।

अंधाधुंध फायरिंग कर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान की ओर से की जा रही अंधाधुंध फायरिंग में नागरीय क्षेत्रों को भारी क्षति पहुंची है। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर आश्रय दिया जा रहा है। इस विषय में सीमा सुरक्षा बल के आईजी डॉ.राजेश मिश्रा ने भी जानकारी दी।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.