सिक्किम सीमा पर भारतीय सैनिकों ने चीनियों को खदेड़ा

भारत ने चीन से सीमा पर पूरी तरह से सैनिकों को कम करने और उकसावे की कार्रवाई को बंद करने को कहा है। नौवें दौर की कमांडर स्तर की बातचीत रविवार को संपन्न हुई है।

92

भारत और चीनी सैनिकों के बीच सिक्किम सीमा पर भिड़ंत की खबर सामने आई है। यह भिड़ंत नाकु ला क्षेत्र में होने की खबर है। इस घटना में दोनों तरफ के सैनिकों के घायल होने की खबर है। झड़प में चीन के 20 से अधिक जवानों के घायल होने की खबर है। साथ ही भारत के भी चार-पांच जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है। हालांकि भारतीय जवान प्रतिकूल मौसम में भी चीन के जवानों को सीमा पार खदेड़ने में सफल रहे हैं। झड़प की जगह पर तनाव बने होने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 9 मई को भी दोनों देश की सेना में इस जगह झड़प हुई थी।

ये भी पढ़ेंः 2020 में भारत की ‘बात’ और चीन की ‘चीट’!

15 जून 2020 को हुई थी हिंसक झड़प
पिछले वर्ष  जून के बाद यह पहली बड़ी घटना है, जिसमें इतने सैनिक घायल हुए हैं। 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों को सीमा क्षेत्र में रोकने की कोशिश कर रहे भारतीय सैनिकों पर चीन की सेना ने घात लगाकर आक्रमण कर दिया था। इसके बाद दोनों देश की सेना के जवानों में हिंसक झड़प हो गई थी। इस झड़प में भारतीय सेना के 20-22 सैनिकों को वीरगति प्राप्त हुई थी।

ये भी पढ़ेंः बाइडन के तेवर से बौखलाया ड्रैगन!

उकसावे की कार्रवाई लगातार जारी
हालांकि 15 जून के बाद भी चीन की ओर से उकसावे की कार्रवाई और भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की खबरें आती रही हैं लेकिन दोनों देशों की सेनाओं के भिड़ने की खबरें नहीं आई थीं। यह घटना तब हुई है, जब दोनों देशों के बीच नौवें दौर की कमांडर स्तर की बातचीत संपन्न हुई है और भारतीय सेना की ओर से चीन को पूरी तरह से सैन्य डिसएंगेजमेंट के लिए कहा गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.