4 दिसंबर है भारत के लिए खास! जानिये, इस दिन का पूरा इतिहास

भारतीय नौसेना का इतिहास काफी पुराना है लेकिन ब्रिटिश उपनिवेश काल में इसका नाम रॉयल इंडियन नेवी दिया गया। 26 जनवरी 1950 को इसका नाम बदलकर भारतीय नौसेना किया गया। आज यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी नौसेना है।

86

1971 के युद्ध में पाकिस्तान की नौसेना पर भारतीय नौसेना की जीत की याद में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत 4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने कराची स्थित पाकिस्तान नौसेना के हेडक्वार्टर पर हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया था।

इस तरह किया गया ऑपरेशन ट्राइडेंट
नौसेना प्रमुख एडमिरल एसएम नंदा की अगुवाई में ऑपरेशन ट्राइडेंट की योजना बनी। इसकी जिम्मेदारी 25वीं स्क्वॉर्डन कमांडर बबरू भान यादव को दी गई। ऑपरेशन के दौरान एम्यूनिशन सप्लाई शिप सहित कई जहाज नेस्तनाबूत कर दिये गए थे। ऑयल टैंकर तबाह हो गए। कराची तेल डिपो में लगी आग की लपटों को 60 किमी दूर से देखा जा सकता था, जिसे कई दिनों तक बुझाया नहीं जा सका था। हिम्मत और सूझबूझ के साथ इस ऑपरेशन को जिस तरह से अंजाम दिया गया था, उसने भारतीय नौसेना की दुनिया भर में नई पहचान दिलाई।

ये भी पढ़ेंः धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गूंजेगा गीता का संदेश – कंवरपाल

भारतीय नौसेना का गौरवशाली इतिहास
भारतीय नौसेना का इतिहास काफी पुराना है लेकिन ब्रिटिश उपनिवेश काल में इसका नाम रॉयल इंडियन नेवी दिया गया। 26 जनवरी 1950 को इसका नाम बदलकर भारतीय नौसेना किया गया। आज यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी नौसेना है। जिसके पास विमान वाहक पोत आईएनएस विराट सहित 155 से अधिक जहाज हैं और 2000 से अधिक मरीन कमांडो हैं। भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो, दुनिया के बेहतरीन कमांडो में माने जाते हैं, जिसने 2008 में मुंबई आतंकी हमले के दौरान होटल ताज में एनएसजी कमांडो के साथ मिलकर बचाव कार्यों को अंजाम दिया था। भारतीय नौसेना के नाम अलग-अलग समय पर साहस और शौर्य से भरी बेहतरीन उपलब्धियां हैं।

अन्य अहम घटनाएंः

1910ः भारत के 8वें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म।

1910ः फिल्म अभिनेता मोतीलाल का जन्म।

1919ः भारत के 12वें प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का जन्म।

1923ः उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्रा का जन्म।

1962ः लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला का जन्म।

2017ः फिल्म अभिनेता शशि कपूर का निधन।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.