भारतीय सेना में दिखेगी महिलाओं की शक्ति, निभाएंगी कर्नल की भूमिका

भारतीय सेना ने 108 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने के लिए आर्मी बोर्ड गठित कर दिया है। इसके अलावा महिला अधिकारियों को भारतीय सेना की कोर ऑफ आर्टिलरी में कमीशन देने का फैसला लिया है।

159

महिला अधिकारियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए भारतीय सेना ने पहली बार कमांड भूमिकाओं के लिए 30 से अधिक महिला अधिकारियों को मंजूरी दी है। भारतीय सेना ने 108 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने के लिए आर्मी बोर्ड गठित कर दिया है। इसके अलावा महिला अधिकारियों को भारतीय सेना की कोर ऑफ आर्टिलरी में कमीशन देने का फैसला लिया है। इस बारे में एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, जिस पर सेनाध्यक्ष ने जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई है।

प्रारंभिक सूची को विभिन्न शाखाओं से मिली मंजूरी
सैन्य सूत्रों के मुताबिक, 30 से अधिक महिला अधिकारियों की प्रारंभिक सूची को विभिन्न शाखाओं और सेवाओं से मंजूरी दे दी गई है, जिसमें कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स, सिग्नल, आयुध और इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर शामिल हैं। जल्द ही और सूचियां सामने आएंगी, क्योंकि आर्मी बोर्ड से परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। बोर्ड से पास होने वाली महिला अधिकारियों को कमांड की भूमिका दी जाएगी। उन्हें भविष्य में इससे उच्च रैंक पर पदोन्नत किया जा सकता है। इसी तरह कर्नल रैंक पर कमांड असाइनमेंट के लिए महिला अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया प्रगति पर है।

ये भी पढ़ें- केन्द्रीय मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव, गडकरी सहित कई मंत्रियों की होगी छुट्टी?

आर्मी बोर्ड का गठन
भारतीय सेना में 108 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने के लिए आर्मी बोर्ड का गठन कर दिया गया है। यह आर्मी बोर्ड 108 महिला अधिकारियों को सैन्य खुफिया और इंजीनियरों सहित विभिन्न शाखाओं में कर्नल के रूप में पदोन्नत करने के लिए तैयार है। यह पहली बार है कि भारतीय सेना में इंजीनियर्स, मिलिट्री इंटेलिजेंस, आर्मी एयर डिफेंस, आयुध और सेवा सहित शाखाओं में कमांड भूमिकाओं के लिए महिला अधिकारियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा सेना में महिला अधिकारियों के सशक्तिकरण के लिए अन्य उपाय पहले ही लागू किए जा चुके हैं, उनमें सभी शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला अधिकारियों को उनके पुरुष समकक्षों के साथ स्थायी कमीशन दिया जाना भी शामिल है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.