दिल्लीः मस्जिद में नाबालिग से महापाप!

दिल्ली में एक मौलवी द्वारा मस्जिद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की मस्जिद में पानी लेने गई थी।

93

दिल्ली की एक मस्जिद में नाबालिग से रेप करने के मामले का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में आरोपी मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। घटना उत्तर पूर्व दिल्ली की एक मस्जिद में पानी लेने गई 12 वर्षीय लड़की के साथ घटी है।

दिल्ली की मस्जिज में रेप का आरोपी 48 वर्षीय मौलवी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। उसे राजस्थान के भरतपुर का रहनेवाला बताया जा रहा है। मौलवी को गाजियाबाद के लोनी जिले से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण यानी पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मौलवी को न्यायालय ने 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ेंः पीएनबी घोटालाः कैसे हुआ अब तक का सबसे बड़ा बैंक स्कैम? पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें ये खबर

चार बच्चों का पिता है आरोपी
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी गाजियाबाद के लोनी में रहता है। उसके चार बच्चे भी हैं। यह घटना 29 मई की शाम में घटी। लड़की ने घर आने के बाद अपने माता-पिता को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। उसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। शिकायत में लिखा गया है कि लड़की मस्जिद में पानी लेने गई थी, जहां मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद लोगों में गुस्सा
लड़की की काउंसलिग की गई। उसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। फिलहाल मस्जिद के आसपास पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.