Assam में भी ‘हाथ’ को लगा जोर का झटका, पार्टी के दो ताकतवर नेता कांग्रेस में रहकर भाजपा का देंगे साथ

असम में कांग्रेस नेता शशिकांत दास कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन वे विधानसभा में भाजपा का समर्थन करते हैं। अब उनकी राह पर दो और कांग्रेसी नेता चल पड़े हैं।

110

Assam प्रदेश कांग्रेस कमेटी(State Congress Committee) को 14 फरवरी को फिर से बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कमलाक्ष दे पुरकायस्थ(Working President of State Congress Kamalaksh De Purkayastha) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर है पुरकायस्थ के साथ कांग्रेस विधायक बसंत दास(Congress MLA Basant Das) भी विधायक शशिकांत दास(MLA Shashikant Das) के रास्ते पर चलने को तैयार हैं। कांग्रेस के दो ताकतवर नेता कांग्रेस में रहकर भाजपा का साथ(Support BJP by staying in Congress) देंगे।

कांग्रेस विधायक रहकर भाजा का साथ
दरअसल, कांग्रेस नेता शशिकांत दास अभी भी कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन वे विधानसभा में भाजपा का समर्थन करते हैं। अब कुछ इसी अंदाज में मंगलदोई के कांग्रेस विधायक बसंत दास और उत्तर करीमगंज के विधायक कमलाक्ष दे पुरकायस्थ भी सदन में सत्ताधारी दल भाजपा का समर्थन करेंगे।

Karnataka: डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला?

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
पुरकायस्थ ने 14 फरवरी को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पुरकायस्थ भी उत्तर करीमगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार वर्ष 2011, 2016 और वर्ष 2021 में विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस के विधायक बसंत दास भी वर्ष 2001, 2011 और 2021 में मंगलदोई निर्वाचन क्षेत्र से जीते हैं। दास दिवंगत तरुण गोगोई सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री भी थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.