“रोज मछली खाने से महिलाएं…!” महाराष्ट्र के मंत्री का विवादास्पद बयान

शिंदे सरकार में मंत्री विजयकुमार गावित ने भी महिलाओं को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है।

215

महाराष्ट्र की राजनीति में हर दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है। कई मंत्री-नेता विवादास्पद बयान देकर विपक्षियों के निशाने पर आ रहे हैं। इसी तरह का एक बयान प्रदेश के आदिवासी विकास मंत्री विजयकुमार गावित ने दिया है। उनके इस बयान पर विवाद होना निश्चित माना जा रहा है।

ऐश्वर्या राय रोज खाती हैं मछलीः गावित
भारतीय जनता पार्टी के नेता और शिंदे सरकार में मंत्री विजयकुमार गावित ने भी महिलाओं को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। आदिवासी विकास मंत्री गावित ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर यह बयान दिया है। विजय कुमार गावित ने कहा है कि ऐश्वर्या राय रोज मछली खाती थीं इसलिए उनकी त्वचा और आंखें खूबसूरत हैं।

मछली खाने के दो बड़े लाभ
आदिवासी विकास मंत्री विजय कुमार गावित ने कहा, ”मछली खाने के दो लाभ हैं। इससे महिलाएं पतली दिखती हैं, वहीं नियमित रूप से मछली खाने से आंखों की खूबसूरती भी बढ़ती है। ऐश्वर्या राय समुद्र के किनारे रहती थीं। वे बेंगलुरु से हैं। वे हर दिन मछली खाती थीं। इसलिए उनकी आंखें इतनी खूबसूरत हैं। अगर आप भी रोज मछली खाते हैं तो आपकी आंखें भी उनकी तरह खूबसूरत हो सकती हैं। मछली में एक प्रकार का तेल होता है, जो आंखों और त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत रखता है।”

Lok Sabha Elections: संजय राउत भी लड़ेंगे चुनाव, मुंबई की इस सीट से हो सकते हैं उम्मीदवार !

धुले में गावित ने दिया बयान
गावित धुले में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। वहीं उन्होंने ये विवादास्पदस बयान दिया। धुले जिले के अंतुरली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आदिवासी और मछुआरे भाइयों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित की गई। उनके इस बयान पर राज्य के सियासी गलियारों में नया विवाद खड़ा होने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.