मेमन से मुलाकात में शिवसेना भाजपा की जुगलबंदी, वीडियो वायरल, मेमन पर किसकी मेहरबानी?

याकूब मेमन की फांसी के सात वर्ष बाद उसकी मजार को लेकर विवाद उठा है। एक देशद्रोही की कब्र को कैसे सुरक्षित रखा गया है, यह सबसे बड़े प्रश्न है जबकि, साधारण कब्रें डेढ़ वर्ष में खोद दी जाती हैं। राजनीतिक छींटाकशी में एक वीडियो ने बवाल मचा दिया है।

112

शिवसेना के सत्ता काल में मुंबई हमले के दोषी याकूब मेमन की कब्र को मजार का रूप देने का आरोप लग रहा है। इस पर उद्धव ठाकरे अपनी सफाई देते उसके पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर और दक्षिण मुंबई के तत्कालीन नगरसेवक आकाश राजपुरोहित, याकुब के भाई रऊफ के साथ दिख रहे हैं। इसके बाद सामान्य लोगों के मनों में भी घूमने लगा है कि, आखिर मेमन पर नक्की मेहरबानी किसकी?

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि, तत्कालीन महापौर किशोरी पेडणेकर मुस्लिम लोगों के साथ बैठी हुई हैं। जिसमें टेबल पर चाय बिस्कुट और टोस्ट दिख रहा है। पेडणेकर की बाईं ओर बैठा व्यक्ति रऊफ मेमन है। जो आतंकी याकुब मेमन का भाई है। इसके साथ ही दाहिनी ओर भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक आकाश पुरोहित और शिवसेना की एक अन्य पदाधिकारी हैं।

पेडणेकर बोली ‘मैं सीधी सादी लड़की’
अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स को दिये फोनो में पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने स्पष्ट किया कि, उन्हें पता नहीं थी कि वे मेमन परिवार के किसी सदस्य से मिलने जा रही हैं। पानी की समस्या को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें वे गई थीं, वे बहुत ही सीधी सादी लड़की हैं और सामान्य परिवार से हैं। उन्हें नहीं पता था कि, उस बैठक में मेमन परिवार का कोई सदस्य या रऊफ मेमन वहां होगा।

महापौर के दौरे के कारण गया – आकाश राजपुरोहित
तत्कालीन स्थानीय नगरसेवक आकाश राजपुरोहित ने हिंदुस्थान पोस्ट से बातचीत में अपनी वहां उपस्थिति पर बताया है कि, यह वीडियो 20/06/2021 का है, जब जुमा मस्जिद में एक पौंड का सौदर्यीकरण किया गया था। वहां महापौर किशोरी पेडणेकर के आने की सूचना मिली थी। इसलिए स्थानीय नगरसेवक के रूप में मैं उपस्थित था।

ये भी पढ़ें – #VictimsofTerrorism संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कांग्रेस: 26/11 मुंबई हमला पीड़ित ने कहा, ‘कुछ ही पल में मैंने अपना सबकुछ खो दिया’, सच्चाई सुन छलके आंसू

भाजपा का करारा आरोप
भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व से समझौता कर लिया है। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आरोप लगाया है कि, उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए हिंदुत्व से समझौता किया था। उन्होंने प्रश्न पूछा है कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए कैसे कब्र की जगह पर मजार बन गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.