Uttarakhand Congress: चुनावी तैयारियों के बीच AICC ने उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी और समितियों का किया गठन

घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी को बनाया गया है। समिति में डॉ. प्रेम बहुखंडी, गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल सदस्य होंगे।

63
Uttarakhand Congress meeting for organizational restructuring
AICC announces new executive committee for Uttarakhand Congress.

Uttarakhand Congress: आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और चार महत्वपूर्ण समितियों के गठन को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई व्यवस्था के तहत प्रदेश कांग्रेस की 41 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। साथ ही संगठन को बूथ और जिला स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से तीन उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट समिति का भी गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Iran Warning: ईरान ने दी चेतावनी, अमेरिकी हमले नहीं रुके तो खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे पर होगी जवाबी कार्रवाई

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलकराज बेहड़, मयूख महार, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह कुंजवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी, नवप्रभात, प्रदीप टम्टा, रणजीत रावत, संजीव आर्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है।

एआईसीसी ने गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं हेमेश खरकवाल, विजय सारस्वत और सूर्यकांत धस्माना को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महासचिव पद पर राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुंसोला, तेलूराम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेंद्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेंद्र रमोला, संजय किरोला, राजेंद्र, गौरव चौधरी, डॉ. गणेश उपाध्याय, वीरेंद्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश सिंह राणा, इशिता सेढा, विनोद चौहान, राकेश राजपूत, राव शेर मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविंद प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भास्कर, अश्वनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, डॉ. सोनिया आनंद और संदीप चीमा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न जिलों, सामाजिक वर्गों और संगठनात्मक इकाइयों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए 107 नेताओं को सचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Mohan Bhagwat: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का क्या होना चाहिए असली लक्ष्य, क्या विभाजन पैदा करने की बजाय सर्वसम्मति ही है एकमात्र रास्ता?

घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी को बनाया गया है। समिति में डॉ. प्रेम बहुखंडी, गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल सदस्य होंगे। आगामी चुनावों के लिए पार्टी के विजन दस्तावेज और जनघोषणापत्र तैयार करने की जिम्मेदारी इसी समिति पर होगी।

अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की अध्यक्षता विक्रम सिंह नेगी करेंगे। समिति में ललित फरस्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी.पी. सिंह को सदस्य बनाया गया है। संगठन में अनुशासन बनाए रखने और अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों की समीक्षा का दायित्व इस समिति के पास रहेगा।

एसआईआर समिति का अध्यक्ष मनोज रावत को बनाया गया है। समिति में अमरेंद्र बिष्ट और अधिवक्ता संदीप चमोली सदस्य होंगे। यह समिति मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति और समन्वय का कार्य करेगी।

चार्जशीट समिति की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा करेंगे। समिति में मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह को सदस्य नामित किया गया है। यह समिति राज्य सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर तथ्य आधारित दस्तावेज तैयार करने और राजनीतिक अभियानों के लिए सामग्री उपलब्ध कराने का काम करेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.