अमेरिकाः निक्की हेली ने चीन को बताया सबसे बड़ा खतरा, भारत के लिए कही ये बात

रिपब्लिकन पार्टी की भारतीय मूल की नेता निक्की हेली ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने का आह्वान किया।

117

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की दावेदार निक्की हेली ने चीन को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। अमेरिकी थिंक टैंक अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में संबोधन के दौरान उन्होंने भारत से रिश्ते सुधारने की पैरवी की।

रिपब्लिकन पार्टी की भारतीय मूल की नेता निक्की हेली ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है, जो अमेरिकी सुरक्षा और समृद्ध के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है।

चीन के प्रति अमेरिका की नीति में व्यापक बदलाव लाने का संकल्प
उत्तरी कैरिलिना की पूर्व गवर्नर ने 2024 में राष्ट्रपति चुने जाने पर चीन के प्रति अमेरिका की नीति में व्यापक बदलाव लाने का भी संकल्प लिया और कहा कि कम्युनिस्ट चीन अमेरिकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है।

जो बाइडेन की आलोचना
भारतीय मूल की निक्की हेली ने चीन को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अमेरिका के सामने आया सबसे खतरनाक विदेशी खतरा करार दिया। उन्होंने कहा कि चीनी साम्यवाद की निंदा की जानी चाहिए और बधाई कभी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की चीन के साथ बातचीत को लेकर भी उनकी आलोचना की। हेली ने कहा कि चीनी आक्रामकता को रोकने के लिए राष्ट्रपति के रूप में उनकी शीर्ष प्राथमिकता अमेरिका की अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कु हम चीनी आक्रामकता से अमेरिका की समृद्धि और मातृभूमि की रक्षा करेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.