ममता बनर्जी इसलिए नहीं बोल रही हैं ‘जय श्रीराम!’

11 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। उन्होंने चौथी परिवर्तन रैली की शुरुआत की।

96

पश्चिम बंगाल विधानभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है। इस बीच सभी पार्टियां चुनावी तैयारियो में पूरी ताकत झोंक रही हैं। 11 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। उन्होंने चौथी परिवर्तन रैली की शुरुआत की। रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल का चुनाव ऐतिहासिक होगा। ममता दीदी को गुंडे चुनाव जिताते हैं, उनके दंगा प्रमुख से भारतीय जनता पार्टी का ब्लॉक प्रमुख लड़ेगा और जीतेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि जय श्रीराम के नारे क्या पाकिस्तान में लगेंगे? शाह ने कहा कि ममता अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम कर रही हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के लिए काम कर रहे हैं।

ममता बनर्जी भी बोलेंगी जय श्रीराम
अमित शाह ने कहा कि चुनाव खत्म होते-होते ममता बनर्जी भी जय श्रीराम बोलेंगी। वे सिर्फ एक समुदाय का वोट पाने के लिए ऐसा करती हैं। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोलेंगे तो क्या पाकिस्तान में बोलेंगे? गृह मंत्री ने कहा कि जय श्रीराम के नारे को ऐसा बना दिया गया है, जैसे कि यह कोई अपराध हो।

ये भी पढ़ेंः सीमा तनावः भारत-चीन के बीच हुआ ये अहम समझौता!

ऐतिहासिक होगा चुनाव
शाह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी गुंडों के दम चुनाव जितती हैं। लेकिन इस बार ममता दीदी अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगी। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ये बंगाल का चुनाव इस बारे ऐतिहासिक होने जा रहा है। आप ये लड़ाई जीत नहीं सकतीं, क्योंकि बंगाल की जनता ने परिवर्तन लाने का मन बना लिया है।

ममता सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों और जरुरतमंदों की मदद के लिए 115 योजनाएं चला रही है। ममता दीदी ने इन योजनाओं को रोक रखा है। मोदी सरकार गरीबों और जरुरमंदों की सेवा के लिए काम कर रही है। ममत दीदी ने किसानो की पीएम मोदी से 6,000 रुपए लेने से क्यों रोख रखा है? जनता आपको घुसपैठ के मुद्दे पर ही सत्ता से हटाएगी।

ये भी पढ़ेः बंगाल में अमित शाह! दल-बदल, डिनर डिप्लोमैसी से बदलेगा भाग्य?

मटुआ समुदाय को लुभाने की कोशिश
इस दौरान उन्होने मटुआ समुदाय के लोगों के समर्थन को लेकर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.