5 सितंबर को मुंबई दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह, इस तरह है कार्यक्रम

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद अमित शाह का यह पहली बार मुंबई आ रहे हैें।

98

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 सितंबर को मुंबई के दौरे पर आएंगे। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अमित शाह का यह पहला दौरा है। इस दौरे में अमित शाह मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग के राजा का दर्शन करने जाएंगे।

इसके साथ ही अमित शाह दादर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान गणेश का भी दर्शन करेंगे। वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के आवास पर विराजमान होने वाले भगवान गणेश का भी दर्शन करने जाएंगे।

जेपी नड्डा भी करेंगे देश की आर्थिक राजधानी का दौरा
इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 15 व 16 सितंबर को मुंबई का दौरा करने वाले हैं। अभी नड्डा के दौरे की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.