त्रिपुरा भाजपा के उन 48 में मुख्यमंत्री का नाम नहीं

केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक के अगले दिन त्रिपुरा के उम्मीदवारों को एक सूची घोषित कर दी गई है।

80

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया जबकि शेष 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं। उम्मीदवारों की इस सूची में मुख्यमंत्री बिप्लव देब का नाम नहीं है

महिलाओं को उम्मीदवारी
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची पर मुहर लगाई है। पार्टी ने 48 सीटों में से 11 पर महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

नए को टिकट, मुख्यमंत्री का टिकट कट
पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा को टाउन बोर्डोवाली विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर से मैदान में उतारा गया है, जबकि कल पार्टी में शामिल हुए मोहम्मद मोबोशर अली कैलाशहर से चुनाव लड़ने वाले हैं। राज्य भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्जी को बनमालीपुर से टिकट दिया गया है। यह सीट मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की है।

ये भी पढ़ें – हिंदू धर्म को निशाना बनाने वालों को योगी का करारा जवाब, सनातन धर्म को लेकर कही ये बात

गिनाई उपलब्धियां
पात्रा ने कहा कि त्रिपुरा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष लगाव है। यहां 25 लाख त्रिपुरा वासियों को हर महीने मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराया जाता है। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से 53 फीसदी घरों तक शुद्ध पेय जल पहुंचाया जा चुका है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगातार त्रिपुरा वासियों के विकास के लिए काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने आज त्रिपुरा की कुल 60 सीटों में से 48 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी पार्टी जल्द करेगी। 60 सदस्यीय विधानसभा वाले इस राज्य में 27 फरवरी को मतदान होना है। नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.