Lok Sabha Elections 2024: भदोही लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद का कटा टिकट, भाजपा ने विनोद कुमार बिंद को बनाया उम्मीदवार

भदोही लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद रमेश बिंद का टिकट काटते हुए भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया।

657

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की भदोही सीट (Bhadohi Seat) से भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा (BJP) ने भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद (Dr. Vinod Kumar Bind) को अपना उम्मीदवार (Candidate) बनाया है। बिंद वर्तमान में मिर्जापुर जिले (Mirzapur District) की मझवां विधानसभा सीट (Majhwan Assembly Seat) से निषाद पार्टी (Nishad Party) के विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। बिंद मझवां सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन ज्ञानपुर से टिकट मिलने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और निषाद पार्टी के टिकट पर मझवां से उम्मीदवार बन गये।

भाजपा ने इस सीट पर मौजूदा सांसद का टिकट काट दिया है। बता दें कि 2019 में यहां भाजपा के रमेश चंद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीएसपी उम्मीदवार रंगनाथ मिश्रा को हराया था। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भदोही लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- X (Twitter) Down: भारत समेत पूरी दुनिया में ‘X’ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान

कौन हैं विनोद कुमार बिंद?
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने विनोद कुमार बिंद पर दांव लगाया है। बता दें कि बिंद मीरजापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक हैं। अब वह भाजपा के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। इससे पहले भाजपा ने संत कबीर नगर सीट से निषाद पार्टी के प्रवीण निषाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

भदोही लोकसभा सीट
भदोही लोकसभा सीट में 5 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें भदोही, ज्ञानपुर और औराई के अलावा प्रयागराज की दो विधानसभा सीटें हंडिया और प्रतापपुर शामिल हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.