जी20 राष्ट्रों की प्रथम महिलाओं ने जाना बाजरा सहित कई मोटे अनाज की विशेषता, खेती की भी ली जानकारी

विदेशी मेहमानों को प्रसिद्ध शेफ ने बाजरा और भारतीय व्यंजन परोसे। इसके साथ ही यहां एक आकर्षक 'लाइव कुकिंग सेशन' में बाजरा-आधारित पाक व्यंजनों की एक विस्तृत विविधता का प्रदर्शन किया गया।

200

जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर इन राष्ट्रों की प्रथम महिलाओं ने 9 सितंबर को पूसा में बाजरा सहित कई मोटे अनाज की विशेषताएं जानी।

इस यात्रा ने प्रथम महिलाओं को बाजरा खेती के क्षेत्र सहित कृषि क्षेत्र में भारत की प्रगति की समझ प्रदान की। महिला किसानों को दस बाजरा उत्पादक राज्यों से आमंत्रित किया गया था, जोकि राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और असम से थीं।

सेलिब्रिटी शेफ ने किया संचालन
इस मौके पर विदेशी मेहमानों को प्रसिद्ध शेफ ने बाजरा और भारतीय व्यंजन परोसे। इसके साथ ही यहां एक आकर्षक ‘लाइव कुकिंग सेशन’ में बाजरा-आधारित पाक व्यंजनों की एक विस्तृत विविधता का प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के जश्न के साथ जोड़ा गया था। इसका संचालन तीन सेलिब्रिटी शेफ- कुणाल कपूर, अनाहिता धोंडी और अजय चोपड़ा ने किया था।

Maratha Reservation: मनोज जरांजे ने भूख हड़ताल तोड़ने के लिए सरकार के सामने रखी ये शर्त

प्रदर्शनी का आयोजन
इसके अलावा स्टार्ट-अप और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) ने अपनी नवीनतम प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का प्रदर्शन किया। पूसा में मेहमानों के लिए एग्रीकल्चर स्ट्रीट’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें भारत की कृषि विरासत की एक मनोरम यात्रा को पेश किया गया। यहां मंत्रालय ने विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और किसानों को एक छत के नीचे एकजुट करते हुए कृषि पद्धतियों का व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.