सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए सीएम, इन्हें दी गई डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि सर्वसम्मति से सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया है। वह कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

111

हिमाचल प्रदेश की जनता को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री का भी ऐलान कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मुकेश अग्निहोत्री को मिली है। सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि सर्वसम्मति से सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया है। वह कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश अग्निहोत्री को चुना गया है। यह आलाकमान का निर्णय है।

सुक्खू ने सोनिया-राहुल का जताया आभार
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीम पद के लिए चुने जाने पर कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही सुक्खू ने प्रदेश की जनता का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि हमने जो जनता से वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने की अब हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें राज्य का कैसे विकास हो इस बारे में काम करना है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने किसानों के साथ की धोखाधड़ी : सीएम शिवराज, भाजपा किसान मोर्चा को लेकर कही यह बात

प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने किया हंगामा
हालांकि, कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर सिसिल ओबराय होटल से विधानसभा तक नारेबाजी की। प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने ना सिर्फ सुक्खू के खिलाफ बल्कि हाईकमान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.