Paper leak case:केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक सहित अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए बने नए कानून को छात्रहित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से वादा किया था कि संसद के इसी सत्र में इस मुद्दे पर कड़ा कानून लाया जाएगा और अब वह वादा पूरा हो गया है।(Paper leak case)
डॉ. सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा कर कहा कि उन्हें यह बताते हुए प्रसन्नता और संतोष है कि लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद यह विधेयक अब कानून बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस दिशा में पहला कदम वर्ष 2024 में उठाया गया था, जब सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए कानून लाया गया था। यह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और संकल्प का परिणाम था। अब संसद द्वारा पारित संशोधित कानून इस व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बनाएगा।
ये भी पढ़ेंः Cabinet: ग्रीन एनर्जी की दिशा में भारत की बड़ी छलांग, जलाशयों पर विकसित होगी 5,000 MW की फ्लोटिंग सौर क्षमता
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नया कानून उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा जो पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के जरिए विद्यार्थियों के भविष्य और मेहनत के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना तथा ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्रों के हितों की रक्षा करना है।
Join Our WhatsApp Community
