Sheetal Mhatre: शिंदे गुट की ‘आक्रामक’ नेता ने BMC चुनाव लड़ने से किया इनकार, जानें कौन हैं वो

शीतल म्हात्रे दहिसर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 से दो बार नगरसेविका रह चुकी हैं। 2 दिसंबर को नगरपालिका और नगर परिषद के चुनावों के बाद बीएमसी चुनावों का कार्यक्रम भी घोषित होना है।

168

तीन साल पहले शिवसेना (Shiv Sena) में हुई बड़ी फूट के समय जो चेहरा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) के साथ मजबूती से खड़ा दिखा, उनमें शीतल म्हात्रे (Sheetal Mhatre) प्रमुख थीं। लेकिन अब, जब महाराष्ट्र (Maharashtra) में स्थानीय निकाय चुनावों (Local Body Elections) की घोषणा हो चुकी है, तब शिंदे गुट की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने महानगरपालिका का चुनाव (Municipal Corporation Elections) लड़ने से इनकार कर दिया है।

शीतल म्हात्रे दहिसर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 से दो बार नगरसेविका रह चुकी हैं। 2 दिसंबर को नगरपालिका और नगर परिषद के चुनावों के बाद बीएमसी चुनावों का कार्यक्रम भी घोषित होना है। ऐसे में यह तय माना जा रहा था कि उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें फिर से दहिसर से टिकट देगी।

यह भी पढ़ें – Maharashtra: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अंतिम सूची, जानें कितने मतदाता

पार्षद नहीं, विधायकी पर है नजर
सूत्रों के अनुसार, शीतल म्हात्रे इस बार मनपा चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं और उन्होंने इस बारे में पार्टी आलाकमान को सूचित कर दिया है। वह पार्षद का चुनाव न लड़ने पर ठाम हैं। खबर है कि शीतल म्हात्रे अब विधायकी के लिए इच्छुक हैं और उन्होंने पार्टी से इस पर विचार करने का मत रखा है। हालांकि, उन्होंने पार्टी को आश्वासन दिया है कि वह वार्ड क्रमांक 7 से पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसके लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी।

आक्रामक रही है पहचान
शीतल म्हात्रे ने 2012 में पहली बार दहिसर से पार्षद का चुनाव जीता था। इससे पहले वह शिवसेना में महिला पदाधिकारी थीं। वह दो बार प्रभाग समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और उनकी पहचान एक ‘आक्रामक’ नगरसेविका की रही है।

दिलचस्प बात यह है कि जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों ने बगावत की थी, तब शीतल म्हात्रे ने शुरू में इसके खिलाफ आंदोलन किया था, लेकिन बाद में वह तुरंत शिंदे गुट में शामिल हो गईं। बीच में उनका नाम एक विवाद में भी आया था।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब ‘महायुति’ (बीजेपी-शिवसेना (शिंदे)-एनसीपी (अजित)) किसी भी कीमत पर बीएमसी चुनाव जीतने के लिए कमर कस रही है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.