श्रीकृष्ण की भूमि पर वो नारे लगाने पर पकड़े गए

शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थली पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई थी।

96

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थली के लिए अब हिंदू समाज में सरगर्मी तेज है। शौर्य दिवस के अवसर पर मथुरा शहर पुलिस छावनी के रूप में दिखने लगी थी, इसके पश्चात भी एक संत और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और सभी ने जय श्री राम के नारे लगाए। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन लोगों को पकड़ लिया था।

इसकी सूचना प्राप्ति के पश्चात जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर भी पहुंच गए थे। इस प्रकरण में पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाना गोविन्द नगर भिजवाया गया। एसएसपी ने बताया कि कुछ लोग श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कोई नारेबाजी कर दी। उनको वहां से हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें – ओमीक्रॉन है कितना खतरनाक? बाइडेन के स्वास्थ्य सलाहकार ने बताया

लूटने से, घर लुटेरे का नहीं हो जाता
गिरफ्तार सर्वेश्वर दास मलूक ने बताया हम सभी भी अलग-अलग स्थानों से आए थे। विकास चौहान और कृष्ण सिंह बड़ गूजर होडल से आ रहे थे, तभी रास्ते में वह उनके साथ हो लिए। आलोक कुमार और राकेश गुप्ता गोरखपुर और मध्य प्रदेश से आए। सभी की मुलाकात श्री कृष्ण जन्म भूमि पर हुई। यदि किसी के घर को लूट लिया जाए, तो वह उसका नहीं हो सकता है। बाबर ने बहुत मंदिर यहां तोड़े हैं। आइने अकबरी और खुर्रम में इसका वर्णन भी किया गया है। यह कोई कानून नहीं है। आज उनको मस्जिद गिराने से रोका जा रहा है। लेकिन एक दिन मस्जिद गिरेगी। जब हम सत्ता में पूरी ताकत के साथ आए तो मस्जिद का गिरना पक्का है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बतां दे कि, सोमवार दोपहर श्रीकृष्ण जन्मभूमि व उससे लगी मस्जिद ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एडीजी राजीव कृष्ण, आइजी नचिकेता झा, डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर पुलिस बल के साथ लगातार दोनों धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे थे। इसके कारण यह क्षेत्र पुलिस छावनी में बदल गया था। उसी समय दोपहर में बरसाना के संत सर्वेश्वर दास मलूक, गोरखपुर के पछपड़वा निवासी आलोक कुमार चौहान, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला संभाग के अध्यक्ष फरीदाबाद निवासी विकास चौहान, होडल निवासी कृष्ण सिंह बडगूजर और मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर की पिपलिया मंडी महावीर गंज निवासी राकेश गुप्ता श्री कृष्ण जन्मभूमि के गेट पर पहुंचे और उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाना आरंभ कर दिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.