संघ प्रमुख डॉ. भागवत तीन अक्टूबर को बंगाल दौरे पर

सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम किया जा रहा है। राज्य सरकार को भी भागवत के दौरे की जानकारी दी गई है।

420
RSS Chief Mohan Bhagwat
आरएसएस प्रमुख भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अगले माह एक बार फिर बंगाल दौरे पर यहां आ रहे हैं। केशव भवन स्थित बंगाल में संघ मुख्यालय के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि डॉ. भागवत तीन अक्टूबर को कोलकाता में होंगे।

उन्होंने बताया कि डॉ. भागवत दोपहर तक केशव भवन पहुंच जाएंगे। यहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। संघ प्रमुख ख्यातिलब्ध पत्रिका स्वस्तिका के 75 वर्ष पूर्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम बेलूर मठ में शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा। यहां डॉ. भागवत का संबोधन भी होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात डिप्टी एसपी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला – 

सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम किया जा रहा है
इस समय मठ में डॉ. भागवत के स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम किया जा रहा है। राज्य सरकार को भी भागवत के दौरे की जानकारी दी गई है। इस प्रवास के दौरान डॉ. भागवत की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष से मुलाकात हो सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.