Sam Pitrodas: सैम पित्रोदा के बयान पर हमलावर भाजपा,अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस ने देश को…’

वोटरों को कांग्रेस की योजनाओं को लेकर सावधान रहना चाहिए।

67

Sam Pitrodas: देश के शीर्ष कांग्रेस नेताओं के करीबी रहे सैम पित्रोदा (Sam Pitrodas) के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) ने 24 अप्रैल (आज) बड़ा पलटवार किया है। भाजपा नेता अमित मालवीय (Amit Malviya) ने कहा है कि कांग्रेस ने देश को चौपट कर दिया है। वोटरों को कांग्रेस की योजनाओं को लेकर सावधान रहना चाहिए।

मालवीय ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ”कांग्रेस ने भारत को बरबाद करने का फैसला कर लिया है। अब, सैम पित्रोदा धन पुनर्वितरण के लिए 50 प्रतिशत विरासत टैक्स की वकालत करते हैं। इसका मतलब यह है कि हम अपनी सारी मेहनत और उद्यम से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50 प्रतिशत छीन लिया जाएगा। अगर कांग्रेस जीतती है तो 50 प्रतिशत हमारे द्वारा भुगतान किए जाने वाले सभी टैक्स के अलावा और भी बढ़ जाएगा।”

यह भी पढ़ें-  Lok Sabha Elections 2024: अमेठी में कांग्रेस के उम्मीदवार पर सस्पेंस बरकरार, क्या रोबर्ट वाड्रा को मिलेगा हाथ का साथ?

विरासत टैक्स
उल्लेखनीय है कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उन्होंने अमेरिका के शिकागो में कहा है कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और वह मर जाता है तो उसका केवल 45 फीसदी हिस्सा ही उसके बच्चों को मिलता है।

यह भी पढ़ें-  Lok Sabha Elections 2024: HC के फैसले के बाद भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, बोलीं- “ममता बनर्जी को गिरफ्तार…”

अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई
बाकी का 55 फीसदी सरकार ले लेती है। यह कानून कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए- पूरी नहीं, आधी। यह निष्पक्ष कानून है। यह मुझे अच्छा लगता है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.