Rajnath Singh का बड़ा बयान, जम्मू-कश्मीर को बताया भारत का मुकुट; कांग्रेस पर जोरदार हमला

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय भारत की आत्मा और भावना को बचाए रखने का संकल्प था।

1

जम्मू। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय भारत की आत्मा और भावना को बचाए रखने का संकल्प था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है, इसका गौरव और शान है इसलिए भारत में इसका विलय केवल भौगोलिक क्षेत्र को जोड़ने का सवाल नहीं बल्कि यह भारत की आत्मा, भावना, एकता और अखंडता को बचाए रखने का एक संकल्प था।

जम्मू में लोक भवन के पास पंजतीर्थी चौक से परेड चौक स्थित ब्राह्मणा सभा तक भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल मार्च का नेतृत्व करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने भाजपा के राजनीतिक सफर में जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए रक्षामंत्री ने पंडित प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस क्षेत्र को पूरी तरह से भारत में शामिल करने के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस नारे को भी याद किया जो इसी क्षेत्र से दिया गया था- ‘एक देश, एक विधान, एक निशान।’ (Rajnath Singh)

सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। (Rajnath Singh)

केंद्र शासित प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर, देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस के ‘वोटचोरी’ के आरोपों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत पेश करने में नाकाम रही है। (Rajnath Singh)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व किया जिसमें सैकड़ों पार्टी नेता, निर्वाचित प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। (Rajnath Singh)

सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
रक्षा मंत्री की उपस्थिति और विशाल जनसमूह को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। साथ ही यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए गए थे और मार्गों के रणनीतिक स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। (Rajnath Singh)

यह भी पढ़ें: Defamation Case: प्रवेश वर्मा की याचिका पर अगली सुनवाई कब? सौरभ भारद्वाज को जवाब के लिए मिला समय

मनोज सिन्हा ने किया राजनाथ का स्वागत
इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार सुबह जम्मू एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। (Rajnath Singh)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.