Defamation Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले को खारिज करने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के लिए समय दे दिया है। स्पेशल जज रुबी नीरज कुमार ने मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
कोर्ट ने 6 नवंबर को सौरभ भारद्वाज को नोटिस जारी किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 10 अक्टूबर को वर्मा की शिकायत खारिज कर दी थी। एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने याचिका खारिज करने का आदेश दिया था। प्रवेश वर्मा ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज ने उनके और उनके परिवार की छवि को खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए। उन्होंने कहा था कि सौरभ भारद्वाज ने झूठा आरोप लगाया था कि प्रवेश वर्मा ने बतौर मंत्री अपने पद का गलत इस्तेमाल कर अपने कथित सहयोगी को लगभग पांच सौ करोड़ रुपये के एक निजी स्कूल ट्रस्ट में ट्रस्टी नियुक्त किया। (Defamation Case)
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा मानहानि मामला: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दायर रिवीजन याचिका पर ‘AAP’ नेता सौरभ भारद्वाज से जवाब मांगा है।
सुनवाई की अगली तारीख 16 दिसंबर है।
मजिस्ट्रेट कोर्ट ने प्रवेश वर्मा द्वारा दायर मानहानि की शिकायत को खारिज कर दिया था। उन्होंने 10 अक्टूबर को दिए गए इस खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2026
प्रवेश वर्मा ने आपराधिक मानहानि याचिका में कहा है कि सौरभ भारद्वाज ने 15 और 16 मई को उन्हें बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पोस्ट किया। याचिका में कहा गया है कि सौरभ भारद्वाज ने झूठा आरोप लगाया था कि प्रवेश वर्मा ने बतौर मंत्री अपने पद का गलत इस्तेमाल कर अपने कथित सहयोगी को लगभग पांच सौ करोड़ रुपये के एक निजी स्कूल ट्रस्ट में ट्रस्टी नियुक्त किया। याचिका में कहा गया है कि सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा था कि प्रवेश वर्मा ने स्कूल के कर्मचारियों के पक्ष में काम किया जो पॉक्सो केस में आरोपी हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा था कि सौरभ भारद्वाज के ये पोस्ट समाज की नजरों में उनकी छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए किए। (Defamation Case)
यह भी पढ़ें: Barabanki में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, केबिन में लगी आग; चालक-परिचालक की बची जान या…?
सौरभ भारद्वाज से मांगे ₹5 करोड़
इसी मामले में प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दीवानी मानहानि का केस दायर किया था। हाई कोर्ट में दाखिल दीवानी मानहानि याचिका में प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज से पांच करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। (Defamation Case)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
