Rajasthan: भजनलाल मंत्रिपरिषद में 12 कैबिनेट, 10 राज्यमंत्री शामिल, जानें कौन-कौन बने मंत्री

राजस्थान की विधानसभा 200 सदस्यीय है। इस लिहाज से मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 30 हो सकती है।

187

राजस्थान (Rajasthan) में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) की 15 दिन पुरानी सरकार में शनिवार को 12 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री (12 cabinet and 10 ministers of state) शामिल किए गए। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ (Oath) दिलाई। इनमें 16 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। दस राज्यमंत्रियों में पांच मंत्री स्वतंत्र प्रभार के हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा (Kirodilal Meena), राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद 15 दिसंबर को पार्टी विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा ने दो उप मुख्यमंत्रियों के साथ अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री और 22 नए मंत्रियों को मिलाकर मंत्रिपरिषद का आकार अब 25 सदस्यीय हो गया है।

30 से अधिक नहीं हो सकती मंत्रियों की संख्या
राजस्थान की विधानसभा 200 सदस्यीय है। इस लिहाज से मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 30 हो सकती है। भाजपा ने श्रीगंगानर जिले की श्रीकरणुपर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भी मंत्री बनाया है। राजस्थान का यह पहला मामला है, जब चुनाव के बीच किसी प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हाे। श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव रद्द हो गए थे। यहां पांच जनवरी को मतदान है। नियमानुसार विधायक बनने की योग्यता रखने वाला कोई भी भारतीय नागरिक बिना विधायक बने छह महीने तक मंत्री पद पर रह सकता है।

यह भी पढ़ें – Ayodhya में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी के घर अचानक चाय पीने पहुंचे प्रधानमंत्री

कैबिनेट मंत्री-
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सवाईमाधोपुर, गजेंद्र सिंह खींवसर लोहावट (जोधपुर), राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (झोटवाड़ा), बाबूलाल खराड़ी (झाड़ोल), मदन दिलावर (रामगंजमंडी), जोगाराम पटेल (लूणी), सुरेश सिंह रावत (पुष्कर), अविनाश गहलोत (जैतारण), जोराराम कुमावत (सुमेरपुर), हेमंत मीणा (प्रतापगढ़), कन्हैयालाल चौधरी (मालपुरा), सुमित गोदारा (लूणकरणसर)।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-
संजय शर्मा (अलवर शहर), गौतम कुमार दक (बड़ीसादड़ी), झाबर सिंह खर्रा (श्रीमाधोपुर), सुरेंद्रपाल सिंह टीटी (श्रीकरणपुर), हीरालाल नागर (सांगोद)।

राज्यमंत्री-
ओटाराम देवासी (सिरोही), डॉ. मंजू बाघमार (जायल), विजय सिंह चौधरी (नावां), केके विश्नोई (गुढ़ामलानी, जवाहर सिंह (बेढम नगर)।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.