कांग्रेस और भाजपा-आरएसएस पर दिए अपने बयान पर घिरे राहुल गांधी, तीर्थ पुरोहित समाज ने की ये मांग

राहुल गांधी ने खुद को तपस्वी बताया। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है। वहीं भाजपा और आरएसएस को पूजा-पाठ करने वाली पार्टी बताया।

97

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी के साथ ही आरएसएस पर भी निशाना साध रहे हैं। फिलहाल उनकी भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में है और यहां एक बार फिर उन्होंने भाजपा के साथ ही आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को तपस्या और भाजपा- आरएसएस पर जबरन पूजा कराने का आरोप लगाकर विवादों को हवा दे दी है।

राहुल गांधी मांगे माफी
तीर्थ पुरोहित समाज को राहुल गांधी का यह बयान पसंद नहीं आ रहा है। प्रयागवाल सभा प्रयाग के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने उनके बयान को बचकाना बताया है। उन्होंने राहुल गांधी को वेद-पुराण पढ़ने और ज्ञान अर्जित करने की सलाह दी है। इसके साथ ही राजेंद्र पालीवाल ने उनसे माफी मांगने की भी मांग की है। तीर्थ पुरोहित के साथ ही कई और हिंदू संगठनों के भी उनके विरोध में उतरने की संभावना से

राहुल गांधी ने क्या कहा
राहुल गांधी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहुंचकर ब्रह्म सरोवर में पूजा-आरती की। वहां की उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें वे माथे पर चंदन, तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को तपस्या और भाजपा को पूजा-पाठ का संगठन बताया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी जबरदस्ती चाहते हैं कि लोग उनकी पूजा करें।

खुद को बताया तपस्वी
राहुल गांधी ने खुद को तपस्वी बताया। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है। वहीं भाजपा और आरएसएस को पूजा-पाठ करने वाली पार्टी बताया। अब उनके बयान को लेकर भाजपा और पुरोहित समाज हमलावर है। भविष्य में यह विवाद और बढ़ सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.